क्या आपने कभी सोचा है कि ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन का असर सिर्फ मौसम और पर्यावरण पर ही नहीं, बल्कि हमारे दिमाग और मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है?
दुनिया भर में किए गए हालिया शोध इस बात की पुष्टि करते हैं कि जैसे-जैसे पृथ्वी का तापमान बढ़ रहा है, हमारे मस्तिष्क के काम करने का तरीका बदल रहा है और मानसिक बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है।

पृथ्वी के गर्म होने के बड़े खतरे
वैज्ञानिकों का मानना है कि ग्लोबल वार्मिंग से मौसम के पैटर्न में तेजी से बदलाव आ रहा है।
- गीले क्षेत्र और ज्यादा गीले हो रहे हैं
- सूखे इलाके और ज्यादा शुष्क हो रहे हैं
- हीटवेव (Heatwave) का असर बढ़ रहा है
- बर्फ पिघलने और समुद्र के स्तर में बढ़ोतरी हो रही है
पिछले 20–25 वर्षों में, दुनिया भर में जलवायु परिवर्तन को लेकर चेतावनियां दी गई हैं। तापमान कम करने के लिए कई तकनीकी और पर्यावरणीय उपाय अपनाए गए हैं, लेकिन वास्तविकता यह है कि धरती का औसत तापमान लगातार बढ़ रहा है।
गर्मी और दिमाग का गहरा रिश्ता
हमारे मस्तिष्क का एक महत्वपूर्ण हिस्सा, हाइपोथैलेमस, शरीर का तापमान नियंत्रित करता है। जब तापमान सामान्य से ज्यादा बढ़ जाता है, तो हाइपोथैलेमस को शरीर को ठंडा रखने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। यह पेट्रिएटरी ग्लैंड के साथ मिलकर काम करता है जो हार्मोंस का उत्पादन करती है जो शरीर के विभिन्न अंगों को नियंत्रित करते हैं।
- यह भूख, प्यास, नींद, हार्मोन और भावनाओं को भी नियंत्रित करता है।
- लगातार ज्यादा गर्मी से हाइपोथैलेमस पर दबाव बढ़ता है और उसका कार्य बिगड़ सकता है।
परिणामस्वरूप, शरीर का तापमान असंतुलित हो सकता है और मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा कई गुना बढ़ सकता है।
गर्मी से बढ़ने वाली गंभीर बीमारियां
जलवायु परिवर्तन से बढ़ती गर्मी के कारण कई शारीरिक और मानसिक बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं:
- हीट स्ट्रोक और अत्यधिक पसीना
- रक्त वाहिकाओं का फैलना और ब्लड प्रेशर में बदलाव
- नींद में बाधा और अनिद्रा
- डिप्रेशन और एंजायटी
- मिर्गी का दौरा (Epilepsy)
- अल्जाइमर और पार्किंसन
- मल्टीपल स्क्लेरोसिस जैसी न्यूरोलॉजिकल बीमारियां
शोध और रिपोर्ट्स क्या कहती हैं ?
- 2022 में अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन (American Medical Association) के JAMA Psychiatry जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया कि सबसे गर्म दिनों में मानसिक स्वास्थ्य इमरजेंसी केस ठंडे दिनों की तुलना में लगभग 8% ज्यादा थे।
- 2022 की यूके हीटवेव के दौरान आत्महत्या और मानसिक तनाव से जुड़े मामलों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज हुई।
- 1990 से 2019 के बीच, 43 देशों में हर साल लगभग 1.5 लाख मौतें ब्रेन से जुड़ी बीमारियों और गर्मी के कारण हुईं।
- 2023 को पिछले 2000 वर्षों की सबसे गर्म गर्मी के रूप में रिकॉर्ड किया गया, जबकि 2024 अब तक का सबसे गर्म साल रहा।
- हर साल लगभग 10,000 अतिरिक्त मौतें स्ट्रोक और गर्मी से जुड़ी बीमारियों के कारण होती हैं।
दिमाग को कैसे रखें हेल्दी ?
जब तक ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन पर नियंत्रण नहीं पाया जाता, हमें अपने ब्रेन हेल्थ की सुरक्षा खुद करनी होगी। विशेषज्ञ कुछ उपाय सुझाते हैं:
- शारीरिक गतिविधि – रोजाना कम से कम 30 मिनट की एक्सरसाइज या वॉक करें।
- स्वस्थ आहार – फल, सब्जियां और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर डाइट लें।
- पर्याप्त नींद – 7-8 घंटे की गुणवत्तापूर्ण नींद लें।
- तनाव प्रबंधन – मेडिटेशन, योग और डीप ब्रीदिंग का अभ्यास करें।
- सामाजिक संपर्क – परिवार और दोस्तों से जुड़े रहें, अकेलेपन से बचें।
- हाइड्रेशन – दिनभर पर्याप्त पानी पीएं, खासकर गर्मी के दिनों में।
हाइपोथैलेमस को मजबूत बनाने वाले पोषक तत्व
- पॉलीफेनोल्स – ब्लूबेरी, ग्रीन टी, डार्क चॉकलेट में पाए जाते हैं।
- विटामिन C – संतरा, आंवला, नींबू।
- थायमिन (B1) – साबुत अनाज, दालें, नट्स।
- विटामिन B12 – डेयरी प्रोडक्ट्स, अंडा, मछली।
ये पोषक तत्व हाइपोथैलेमस को हेल्दी रखने में मदद करते हैं और शरीर की तापमान नियंत्रण क्षमता को बढ़ाते हैं।
निष्कर्ष
जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग अब सिर्फ पर्यावरणीय संकट नहीं हैं, बल्कि यह हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर सीधा वार कर रहे हैं। अगर समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले सालों में दिमाग से जुड़ी बीमारियां और मानसिक तनाव के मामले तेजी से बढ़ेंगे।
पृथ्वी को ठंडा रखना अब सिर्फ पर्यावरण प्रेमियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर व्यक्ति के स्वास्थ्य और भविष्य के लिए जरूरी कदम है।
“यह लेख DD NEWS से इंस्पायर्ड है।”










Taking care of mental health is as important as physical health… Thanks to you for choosing this important topic for human mental health….keep growing 💗💗
thanks for your valuable comment
What a beautiful and organised article!
Very authentic and somewhat similar with the term Ecological Grief.
Keep it up👍
Looking new interface for 188Bet. They always are the best! Time to enjoy with taiapp188bet: taiapp188bet
Alright, ow777 is pretty decent. I signed up, got a bonus, and started playing. Pretty standard stuff, but it’s reliable and seems fair. Worth a look if you’re looking for a no-fuss experience. Check them out now: ow777
Animalitomicasino, the name’s kinda catchy, right? But the site itself is actually pretty good. Lots of interesting games and the signup was a breeze. I’d recommend giving it a try! See their site at: animalitomicasino
Okay, Big Bunny Casino. Seems legit. The promotions are pretty sweet and the games are fun. I spent an afternoon playing and didn’t regret a thing. Look for more at : bigbunnycasino
Hey everyone, stumbled upon dduu1. Checking it out, seems like a good place to play. See for yourself: dduu1
KM88Legit claims to be legit, but is it *really* legit? Safety and trustworthiness are my top priorities. Need your thoughts, guys! Link here to check out: km88legit
Alright, No Hu 28, let’s go! Trying my luck tonight. Hoping for some jackpot goodness. See what all the fuss is about here: nohu28