अमेरिका से तीन अपाचे हेलीकॉप्टर भारत पहुंच चुका है। “हवा में टैंक” नाम से जाने जाने वाले AH-64E उन्नत लड़ाकू हेलीकॉप्टर हैं। जिनसे भारतीय सेना की ताकत काफी बढ़ जाएगी।
भारतीय सेना ने अमेरिका के साथ साल 2020 में छह अपाचे हेलीकॉप्टर्स की खरीद के लिए करीब 600 मिलियन डॉलर की डील साइन की थी। जिसमे से तीन अपाचे हेलीकॉप्टर का पहला बैच भारत पहुंच चुका है। अमेरिका से आए यह अत्याधुनिक हेलीकॉप्टर्स भारतीय सेना के बेड़े में शामिल होने वाले हैं। अपाचे हेलीकॉप्टर की गिनती एडवांस्ड कॉम्बैट हेलीकॉप्टर्स में होती है। इससे भारतीय सेना की मजबूती में चार चांद लग गए हैं। सेना ने भी अपाचे की एंट्री पर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। भारतीय सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा “भारतीय सेना में शामिल हुए अपाची यह सेना के लिए ऐतिहासिक पल है”।
अपाचे हेलीकॉप्टर्स का पहला बैच भारत पहुंच चुका है। इससे भारतीय सेना के ऑपरेशनल क्षमताओं में इजाफा होगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपाचे हेलीकॉप्टर का पहला बैच भारत पहुंचने को गौरवशाली क्षण बताया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा “भारतीय सेना के लिए अपाचे हेलीकॉप्टर्स की पहली खेप का आगमन भारत की रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह उन्नत हेलीकॉप्टर चुनौतीपूर्ण इलाकों में सेना विमान विंग की परिचालन क्षमता को बढ़ाएंगे। यह एक गौरवशाली क्षण है जो सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”

Apache Helicopter विशेषताएं
अपाचे हेलीकॉप्टर्स कई मायनों में खास हैं।
- Apache Helicopter AH64E में अत्याधुनिक लॉन्ग रडार सिस्टम लगा है जो एक साथ 128 टारगेट्स को ट्रैक कर सकता है और सेकंड्स में हमला कर सकता है। यह हेलीकॉप्टर 60 सेकंड में 128 मूविंग टारगेट्स को पहचान कर उन्हें नष्ट कर सकता है। अपाचे की गिनती दुनिया के सबसे एडवांस्ड अटैक हेलीकॉप्टर्स में की जाती है।
- अपाचे हेलीकॉप्टर 280 से 365 कि.मी. प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भरते हैं। अपाचे हेलीकॉप्टर एक बार उड़ान भरने के साथ लगभग 3 से 3.5 घंटे तक हवा में रह सकते हैं।
- यह हेलीकॉप्टर हेलफायर मिसाइलों से लैस है जो दुश्मन की बख्तरबंद गाड़ियों को तबाह करने में सक्षम है।
- Apache हेलीकॉप्टर रात में भी दुश्मन पर भारी पड़ सकते हैं। इसमें नाइट विज़न के साथ थर्मल सेंसर लगा है जो रात के अंधेरे में दुश्मन पर सटीक वार करने में सक्षम है।
- अपाचे हेलीकॉप्टर को दो पायलटों के लिहाज से डिजाइन किया गया है। इसमें एक पायलट उड़ान को नियंत्रित करता है और दूसरा हथियारों को संचालित करता है।
- इस हेलीकॉप्टर को बैलस्टिक मिसाइल्स और छोटे हथियारों के हमलों से बचाव के लिहाज से डिजाइन किया गया है।
- यह खराब मौसम और रात के समय में भी ऑपरेशनल है।
- इन्हें अमेरिकी एयररोस्पेस कंपनी बोइंग ने बनाया है।
कौन से देश Apache Helicopter का करते है उपयोग
भारत के अलावा अपाचे हेलीकॉप्टर अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, इजराइल और मिस्र की सेना का भी अहम हिस्सा है।










Been playing on sv88 for a bit. Their live dealer games are pretty awesome, great graphics too. Definitely recommend giving it a shot if you’re into that. Try it out at sv88. Cheers!