भारत के प्रधानमंत्री का यह ब्रिटेन का चौथा दौरा है। इस दौरे से भारत और ब्रिटेन के बीच दो बड़े मुद्दे व्यापार और आतंकवाद पर चर्चा हुई। पहली बार व्यापार को लेकर भारत और ब्रिटेन के बीच सबसे बड़ा समझौता हुआ है।
इस मुक्त व्यापार समझौते की वजह से भारत और ब्रिटेन के बीच हर साल लाखों-करोड़ों रूपये का कारोबार बढ़ने की उम्मीद है।
भारत और ब्रिटेन के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट यानी एफटीए पर हस्ताक्षर हुए हैं। भारत की तरफ से वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और ब्रिटेन के वाणिज्य और व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने इस पर समझौते किए। यह समझौता दोनों देशों के लिए मात्र आर्थिक साझेदारी नहीं बल्कि साझा समृद्धि की योजना है।
एक ओर भारतीय टेक्सटाइल, फुटवेयर, जेम्स एंड ज्वेलरी, सी फूड और इंजीनियरिंग गुड्स को यूके में बेहतर मार्केट एक्सेस मिलेगा, भारत के एग्रीकल्चर प्रोड्यूस और प्रोसेस फूड इंडस्ट्री के लिए यूके की मार्केट में नए अवसर बनेंगे, भारत के युवाओं, किसानों, मछुआरों और एमएसएम सेक्टर के लिए यह समझौता विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध होगा। वहीं दूसरी ओर भारत के लोगों और इंडस्ट्री के लिए यूके में बने प्रोडक्ट्स जैसे मेडिकल डिवाइसेस और एयररोस्पेस पार्क सुलभ और किफायती दरों पर उपलब्ध हो सकेंगे।

फ्री ट्रेड एग्रीमेंट क्या है ?
फ्री ट्रेड एग्रीमेंट का मतलब है कि दो देशों के बीच होने वाले व्यापार में टैक्स को या तो कम कर दिया गया है या फिर पूरी तरह से टैक्स को समाप्त कर दिया गया है या टैक्स को माफ कर दिया गया है। इसीलिए इसका नाम है फ्री ट्रेड एग्रीमेंट।
भारत और ब्रिटेन ने आपसी व्यापार को बढ़ावा देने के लिए यह समझौता किया है और ब्रिटेन से भारत आने वाले ज्यादातर सामान पर भारत में औसतन 15% का टैक्स लगता है। लेकिन नए समझौते के लागू होने के बाद 90% सामान पर यह टैक्स घटकर सिर्फ 3% रह जाएगा। यानी अब ब्रिटेन से (होने वाले आयत )आने वाला सामान भारत के लिए सस्ता हो जाएगा।
दोनों देशों को क्या फायदे होंगे ?
- भारत के टेक्सटाइल, लेदर, फुटवेयर, ज्वेलरी और ऑटो पार्ट्स इंडस्ट्री को इस समझौते से काफी बढ़ावा मिलेगा।
- ब्रिटेन अब भारत में निवेश बढ़ाएगा। निवेश बढ़ने और ब्रिटेन में भारतीय उत्पादों की मांग बढ़ने से हमारे देश में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
- ब्रिटेन में बनी पूरी तरह से तैयार लग्जरी कारें अब भारत में सस्ती हो जाएंगी। अब इन कारों के आयात पर इनके आयात पर सिर्फ 10% टैक्स लगेगा। जबकि पहले यह टैक्स 75% से लेकर 125% तक हुआ करता था। और इसी वजह से विदेशी कारें खासतौर पर यह जो ब्रिटेन में बनी हुई कारें हैं, यह हमारे देश में बहुत महंगी हुआ करती थी। Jaguar और Land Rover जैसी गाड़ियों की कीमत में भी अब थोड़ी गिरावट आ सकती है क्योंकि इनके स्पेयर पार्ट्स पर लगने वाला टैक्स कम कर दिया गया है।
- भारतीय कृषि क्षेत्र को भी इस समझौते से फायदा होगा। अगले 3 वर्षों में भारत से ब्रिटेन एक्सपोर्ट होने वाले कृषि उत्पाद लगभग 20% बढ़ने की उम्मीद है।
आर्थिक अपराध करके लंदन में भागने वाले भगोड़े अपराधियों पर नकेल
भारत से आर्थिक अपराध करके भागने वाले अपराधियों के लिए ब्रिटेन किसी स्वर्ग की तरह बन गया है। बड़े-बड़े अपराधी जो भारत में आर्थिक अपराध करते हैं, पैसे का गबन करते हैं और ब्रिटेन में जाकर शानदार जीवन जीते हैं। भारत में अरबों रुपए का घोटाला करके ललित मोदी, विजय माल्या और नीरव मोदी जैसे लोग लंदन में शरण लिए हुए हैं। ब्रिटेन की जटिल कानूनी प्रक्रियाओं की वजह से पिछले कई वर्षों से इन सभी आरोपियों को भारत लाने की कोशिशें सफल नहीं हो पाई। वहीं ब्रिटेन में खालिस्तान समर्थक चरमपंथी भी बहुत सक्रिय हैं जो लगातार भारत विरोधी साजिशें रचते रहते हैं। भारत के प्रधानमंत्री ने यह साफ संदेश दिया कि लोकतंत्र में स्वतंत्रता का दुरुपयोग नहीं किया जा सकता।
ब्रिटेन में प्रधानमंत्री मोदी ने कट्टरपंथी विचारधारा की आलोचना की और आर्थिक अपराध करके लंदन में रहने वाले भगोड़े अपराधियों को भी एक कड़ा संदेश दिया है।










Spinning the reels on 777win66 tonight. Fingers crossed for that lucky 7! Anyone else playing there? I am feeling lucky, check it out 777win66.