भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड Lava ने एक बार फिर यह साबित करने की तैयारी कर ली है कि शानदार टेक्नोलॉजी और प्रीमियम फीचर्स अब सिर्फ महंगे स्मार्टफोन तक ही सीमित नहीं रहेंगे। कंपनी अपनी नई Play Series का पहला फोन Lava Play Ultra 5G लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन खासतौर पर गेमिंग और एंटरटेनमेंट के लिए डिज़ाइन किया गया है और सबसे खास बात यह है कि इसकी कीमत मात्र 13,999 रुपये से कम रखी गयी है, जिससे यह मिड-रेंज सेगमेंट में एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।
डिस्प्ले: गेमिंग और एंटरटेनमेंट का जबरदस्त मज़ा
Lava Play Ultra 5G में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है। HDR और Widevine L1 सपोर्ट इसे ऑनलाइन स्ट्रीमिंग और हाई-ग्राफिक्स गेमिंग के लिए परफेक्ट बनाते हैं। पंच-होल डिज़ाइन और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर इसके प्रीमियम लुक को और भी खास बना देते हैं।
कैमरा: हर शॉट में क्लियरिटी
फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए Lava Play Ultra 5G में दिया गया है 64MP + 8MP का डुअल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें OIS (Optical Image Stabilization) का सपोर्ट भी मौजूद है। वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए यह फोन 4K UHD @30fps सपोर्ट करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें है 13MP फ्रंट कैमरा, जिससे आपकी फोटो और वीडियो और भी शार्प नज़र आएंगी।
परफॉर्मेंस: गेमिंग के लिए परफेक्ट मशीन
Lava Play Ultra 5G को ताकतवर परफॉर्मेंस देने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर और 2.5GHz ऑक्टा-कोर CPU का इस्तेमाल किया गया है। इसमें है 8GB RAM + 8GB वर्चुअल RAM, जिससे आप बिना किसी लैग के हाई-ग्राफिक्स गेम्स और मल्टीटास्किंग आसानी से कर पाएंगे। स्टोरेज के लिए फोन में है 128GB इंटरनल मेमोरी, हालांकि इसमें एक्सपैंडेबल स्टोरेज का विकल्प नहीं है।
बैटरी और चार्जिंग
5000mAh की बैटरी के साथ Lava Play Ultra 5G लंबे समय तक पावरफुल परफॉर्मेंस देने के लिए तैयार है। वहीं, इसमें दिया गया है 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, जिससे आपका फोन तेजी से चार्ज होकर फिर से इस्तेमाल के लिए तैयार हो जाएगा।
कनेक्टिविटी और लेटेस्ट फीचर्स
कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 5G, Vo5G, 4G VoLTE, WiFi, Bluetooth v6.0 और USB-C v2.0 जैसे सभी आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है, जो इसे प्रीमियम और सुरक्षित दोनों बनाता है।
कीमत
Lava Play Ultra 5G, 6GB +128GB की कीमत 14999 रुपए (डिस्काउंट के साथ 13999 रुपए) तथा 8GB +128 GB की कीमत मात्रा 16499 रुपए (डिस्काउंट के साथ 15499 रुपए) रखी गयी है।
Lava Play Ultra 5G को खरीदने लिए “अमेज़न” पर जाये।
क्यों है Lava Play Ultra 5G खास ?
- दमदार 120Hz AMOLED डिस्प्ले
- Dimensity 7300 प्रोसेसर से स्मूद गेमिंग
- 8GB + 8GB Virtual RAM से हैवी मल्टीटास्किंग
- OIS के साथ 64MP कैमरा और 4K रिकॉर्डिंग
- लंबा बैकअप देने वाली 5000mAh बैटरी
- तेज़ 33W फास्ट चार्जिंग
- IP68 की रेटिंग जो डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस है
निष्कर्ष
Lava Play Ultra 5G Lava की नई Play Series का पहला स्मार्टफोन है और यह उन यूज़र्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित होगा, जो गेमिंग, कैमरा और बैटरी तीनों में ही संतुलन चाहते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि इसकी कीमत मात्र 13999 रुपये हैं, जिससे यह फोन भारतीय बाजार में अन्य मिड-रेंज स्मार्टफोन्स को कड़ी टक्कर देगा।
अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जिसमें गेमिंग का मज़ा हो, शानदार कैमरा क्वालिटी मिले और बैटरी लंबे समय तक साथ दे – वो भी बजट-फ्रेंडली कीमत में – तो Lava Play Ultra 5G आपके लिए बिल्कुल सही विकल्प है।
अगर आप गाड़ियों में रूचि रखते है इस पोस्ट को पढ़ सकते है–> महिंद्रा का ग्लोबल विज़न 2027: जब SUVs होंगी और भी स्मार्ट, ताकतवर और दिल जीतने वाली










Hey there! Spent a bit of time on vn88io lately. Gotta admit, I was a bit skeptical at first, but overall I found it to be a solid platform. The game selection’s pretty good, especially if you’re into slots. Withdrawal times could be a little faster, but not terrible. Check them out here vn88io.