राजस्थान की राजधानी गुलाबी नगरी जयपुर को दुनिया के सबसे बेहतरीन वैश्विक पर्यटन शहरों की सूची में टॉप फाइव में जगह मिली है। इंटरनेशनल ट्रैवल मैगजीन ट्रेवल प्लस लेजर की ओर से करवाए गए सर्वे में जयपुर ने देश में टॉप स्कोर हासिल किया है। यह उपलब्धि न केवल जयपुर के समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और ऐतिहासिक स्थलों में निहित है, बल्कि यहां के अद्भुत खाद्य विकल्प और मेहमाननवाजी के लिए भी है। भारत के सबसे सुंदर पर्यटन स्थलों की सूची में टॉप स्थान पर रहने वाले जयपुर ने दुनिया में पांचवा स्थान हासिल किया है। यानी दुनिया के सबसे आकर्षक पर्यटन स्थलों वाले शहरों में जयपुर से ऊपर केवल चार शहर ही हैं, जो पर्यटन के क्षेत्र में इसे एक महत्वपूर्ण केंद्र बनाते हैं। जयपुर ने इटली के ऐतिहासिक शहर फ्लोरेंस को पछाड़ते हुए विश्व के शीर्ष पांच शहरों में अपनी जगह हासिल की है, जो दर्शाता है कि भारतीय शहर अपनी अद्वितीयता और विविधता के कारण वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर रहा है। इसके अतिरिक्त, एशिया के शीर्ष 15 शहरों की सूची में, जयपुर को तीसरा और उदयपुर को पांचवां स्थान मिला है। जयपुर की यह सफलता न केवल राज्य और देश के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा देती है, जिससे रोजगार के नए अवसरों का सृजन होता है।
राजस्थान की समृद्ध परंपरा और संस्कृति दुनिया को आकर्षित कर रही है। राजस्थान की राजधानी जयपुर ने एक बार फिर वैश्विक मानचित्र पर अपनी विशेष पहचान दर्ज की है। अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रसिद्ध ट्रैवल मैगजीन की ओर से जारी वर्ल्ड्स बेस्ट अवार्ड्स 2025 में जयपुर को दुनिया के टॉप पांच पर्यटन शहरों में स्थान मिला है। यह एक ऐसा सम्मान है जो न केवल शहर की ऐतिहासिक धरोहर और सांस्कृतिक विविधता को दर्शाता है, बल्कि इसके साथ ही जयपुर की आधुनिकता और गतिशीलता को भी उजागर करता है। खूबसूरती और आकर्षक पर्यटन स्थलों की सूची वाले दुनिया के 10 शहरों में भारत का सिर्फ एक शहर शामिल है और वो है जयपुर। इस सूची में, ओसाका (मेक्सिको) पहले, सैन मिगुएल डी ऑलेंडे (मेक्सिको) दूसरे, उबुद (इंडोनेशिया) तीसरे, और फ्लोरेंस (इटली) चौथे स्थान पर हैं I यह रैंकिंग अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के दिए गए वोट्स के आधार पर तय की गई, जिससे यह स्पष्ट होता है कि जयपुर में यात्रा का अनुभव कितना अद्वितीय और यादगार है। पर्यटकों को यहां के किलों, महलों और बाजारों की रंगीनता ने ही नहीं, बल्कि वहां के लोगों की मेहमाननवाजी और संस्कृति ने भी प्रभावित किया है। जयपुर को 91.33% मिले, जो इस बात का प्रमाण है कि यह शहर अपने आकर्षक स्थलों और जीवंत वातावरण के कारण पर्यटकों के दिलों में एक विशेष स्थान बना चुका है।
सर्वे में जयपुर के महल, उनके नक्काशी, होटल, ऐतिहासिक इमारतें, पारंपरिक हस्तशिल्प, सांस्कृतिक विरासत और त्योहारों पर होने वाले भव्य आयोजन की वजह से जयपुर को हाई स्कोर मिला। यहाँ के हवा महल, आमेर किला और सिटी पैलेस जैसे प्राचीन स्थल पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं, जबकि स्थानीय बाजारों में मिलने वाले शानदार हस्तशेल्प और पारंपरिक वस्त्रों ने भी इस शहर की पहचान को और मजबूती दी है। सर्वे में सबसे आकर्षक पर्यटन स्थलों की सूची में टॉप फाइव रैंक पर जयपुर के शामिल होने पर डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने इस उपलब्धि का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को दिया है, जिन्होंने हमेशा इस शहर के विकास और उसके पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए हैं। जयपुर की खूबसूरती और इसकी ऐतिहासिक धरोहर न केवल भारत में, बल्कि विश्व स्तर पर भी इसकी पहचान बना रही है।
राजस्थान सरकार ने पर्यटन अवसरचना को सशक्त बनाने, सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और आधुनिक सुविधाओं के विकास के लिए कई योजना चलाई हैं। इन प्रयासों का ही असर है कि आज राजस्थान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक नई पहचान मिल रही है। टॉप फाइव रैंक पाने वाले जयपुर के पर्यटन को अब और ज्यादा बढ़ावा मिलना तय है।
इसके पहले 2022 में जारी रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान के शहर जयपुर को आठवां तथा उदयपुर को 10 वां स्थान मिला था।
ट्रैवल + लेजर पत्रिका द्वारा 2025 के लिए विश्व के सर्वश्रेष्ठ शहरों की सूची
1.ओसाका (मेक्सिको)
2.सैन मिगुएल डी ऑलेंडे (मेक्सिको)
3.उबुद (इंडोनेशिया)
4.फ्लोरेंस (इटली)
5.जयपुर








Alright folks, hopped onto 188betbetting88 recently and gotta say, it’s a decent option if you’re looking for a place to throw down some bets. The interface is fairly straightforward and they seem to have a pretty wide range of sports to choose from. Could use a little sprucing up in the promotions department, though. You can give it a shot here 188betbetting88.
Hey! Looking for some awesome free Friv games to kill time? 7friv.com is the place! They’ve got tons of stuff. I wasted a whole afternoon there last week. Definitely check out friv jogos grátis!
1win Aviator… that game is wild! Anyone got any strategies they wanna share? I really need it right now! 1win aviator
Before you start playing, it’s smart to know how the ‘play pix saque’ (Playpix withdrawal) works. This site has all the info you need to cash out your winnings without any surprises. Take a look: play pix saque