चर्चा में क्यों ?
केंद्र सरकार ने लोकसभा को हाल ही में एक सवाल के उत्तर में बताया है कि अक्टूबर 2024 में शुरू की गई प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) के पहले दो दौर के दौरान देश की शीर्ष कंपनियों द्वारा युवाओं को 1,53,000 से अधिक प्रस्ताव दिए गए हैं। कॉर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने जवाब देते हुए एक लिखित उत्तर में कहा है कि पीएम इंटर्नशिप योजना पायलट परियोजना के पहले चरण में साझेदार कंपनियों ने देश भर में पीएमआईएस पोर्टल पर 127000 से अधिक इंटर्नशिप के अवसर पोस्ट किए। इसके सापेक्ष लगभग 12,81,000 उम्मीदवारों से 6,21,000 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। साझेदार कंपनियों ने 60,000 से अधिक उम्मीदवारों को 82,000 से अधिक इंटर्नशिप प्रस्ताव दिए। जिनमें से 28,000 से अधिक उम्मीदवारों ने इंटर्नशिप में शामिल होने के प्रस्ताव स्वीकार कर लिए और 8,700 से अधिक उम्मीदवार इंटर्नशिप में शामिल हुए। उन्होंने लिखित उत्तर में बताया कि 9 जनवरी को शुरू हुई पीएम इंटर्नशिप योजना पायलट परियोजना के दूसरे चरण में लगभग 327 साझेदार कंपनियों ने देश के 735 जिलों में 1,000 से अधिक इंटर्नशिप अवसर पोस्ट किए हैं। इस चरण में 214,000 से अधिक आवेदकों में से 4,55,000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए।
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना क्या है ?
भारत सरकार के कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय द्वारा “प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना” शुरू की गई है। इस योजना का उद्देश्य पाँच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को शीर्ष 500 कंपनियों में इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से युवाओं को 12 महीनों तक वास्तविक कारोबारी माहौल, विभिन्न व्यवसायों और रोजगार के अवसरों का अनुभव प्राप्त होगा।
इस योजना का उद्देश्य प्रशिक्षु और कंपनी के बीच एक व्यवस्था के रूप में परिकल्पित किया गया है, जिसमें कंपनी प्रशिक्षु को व्यवसाय या संगठन के वास्तविक जीवन के वातावरण में प्रशिक्षण प्राप्त करने, अनुभव और कौशल प्राप्त करने का अवसर प्रदान करती है, जिससे शैक्षणिक शिक्षा और उद्योग की आवश्यकताओं के बीच की खाई को पाटने में मदद मिलती है, और बदले में, उसकी रोजगार क्षमता को बढ़ाने में सहायता मिलती है।
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के लिए कौन हैं पात्र ?
- उम्मीदवार भारतीय नागरिकता का होना चाहिए।
- उम्मीदवार की आयु 21 से 24 वर्ष (आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि तक) के बीच होनी चाहिए।
- उम्मीदवार पूर्णकालिक नौकरीपेशा नहीं होना चाहिए।
- उम्मीदवार पूर्णकालिक शिक्षा में संलग्न नहीं होना चाहिए।
- ऑनलाइन/दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रमों में नामांकित उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं।
- उम्मीदवार ने हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल की पढ़ाई पूरी की हो, उसके पास आईटीआई से प्रमाण पत्र हो, पॉलिटेक्निक संस्थान से डिप्लोमा हो, या बीए, बी.एससी, बी.कॉम, बीसीए, बीबीए, बी.फार्मा आदि डिग्री के साथ स्नातक हो।
- उम्मीदवार की पारिवारिक आय ₹8,00,000/- से अधिक नहीं होनी चाहिए।
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के फ़ायदे
- भारत की शीर्ष कंपनियों में 12 महीने का वास्तविक जीवन का अनुभव,
- भारत सरकार द्वारा ₹4500/- की मासिक सहायता और उद्योग द्वारा ₹500/- आकस्मिक व्यय के लिए,
- ₹6000 का एकमुश्त अनुदान,
- भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत प्रत्येक इंटर्न के लिए बीमा कवरेज।










Finding a reliable link to W88 can be a hassle. linhvaow88 appears to be a pretty straightforward solution. Hopefully, keeps me connected! This takes you to linhvaow88.
Aztecagoldcasino is cool. I loved the ancient theme site and the games are fun. A hidden treasure I believe: aztecagoldcasino
333okbet is my go-to spot! I’ve had some great wins here. The odds are fair and the support team is helpful. Definitely worth checking out your luck. 333okbet
Alanobet69 is catching on! The promos are pretty good, and I haven’t had any issues so far. If you like betting, you should give it a try and see for yourself. alanobet69
Honestly the VIP treatment here is next level. The bonuses are generous and the site loads fast even on my phone. Highly recommend it to anyone looking for a premium experience. mexvipcasino
MX77mexico rocks! I have had a great time playing on the site. It’s got a great selection. Check out mx77mexico if you want a good time and big wins.
Mpo007login is a real blast. There’s so many awesome games there it can be hard to know where to begin, but once you get started, it’s non stop fun. mpo007login‘s where the games are at.